छत्रपति बप्पा रावल हेरिटेज स्कूल में भव्य दीक्षांत व पीटीएम समारोह, छात्रों को दिए गए संस्कार और सफलता के मंत्र

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर। छत्रपति बप्पा रावल हेरिटेज स्कूल, गुलालपुर, जौनपुर में 5 अप्रैल 2026 को वार्षिक अंतिम पीटीएम (PTM) एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया।

 

 

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति, सीबीएसई हेड कोऑर्डिनेटर पंकज सिंह, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव एवं चेयरमैन डॉ. आर.पी. सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मुख्य अतिथि श्री अजीत प्रजापति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे केवल अंकों पर ही ध्यान न दें, बल्कि अच्छे संस्कारों को भी अपने जीवन में अपनाएं, ताकि वे समाज में सकारात्मक और स्थायी प्रभाव छोड़ सकें।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सहभागिता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment