साइबर प्रभारी द्वारा 19968/- की धनराशि पीड़ित को सुरक्षित वापस कराई गई।

SHARE:

साइबर प्रभारी द्वारा 19968/- की धनराशि पीड़ित को सुरक्षित वापस कराई गई।

सिधौना (आजमगढ़) मेहनाजपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में आज दिनांक 8/ अप्रैल 2026 को साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मेहनाजपुर स्थित साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक राय द्वारा एक और सराहनीय सफलता प्राप्त की गई। थाना मेहनाजपुर एक नागरिक द्वारा सूचना दी गई कि उनके बैंक खाते से 19968/- की धनराशि साइबर ठगी के माध्यम से बिना जानकारी के निकाल ली गई है। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायत को NCRP पोर्टल पर पंजीकृत कराया तथा तकनीकी समन्वय के माध्यम से पूरी धनराशि रूपये 19968/- को नियमानुसार सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। जिसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी का आभार प्रकट किए। पुलिस ने की अपील किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या

www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

साथ ही अपने नजदीकी पुलिस थाने के साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई

सीता चौहान द्वारा आज विधानसभा लालगंज के अपने बूथ रेतवा चंद्रभानपुर (सुभाष चंद्र बोस नगर)पर सामाजिक न्याय के पुरोधा,भारतीय संविधान के शिल्पकार, ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।