जौनपुर: मजदूरों के हक के लिए सपा ने खोला मोर्चा, रोजगार से सामाजिक सुरक्षा तक पेश किया रोडमैप

SHARE:

ए के तिवारी

जौनपुर। मजदूरों और कामगारों के अधिकारों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति सामने रखी। समाजवादी पार्टी जौनपुर एवं समाजवादी मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय नेताओं ने भाजपा सरकार की श्रम नीतियों पर सवाल उठाते हुए मजदूरों के हितों में प्रस्तावित कार्ययोजना बताई।

प्रेस वार्ता को समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व एमएलसी शशांक यादव, राष्ट्रीय सचिव रामगोपाल पुरी तथा प्रदेश अध्यक्ष धन्नीलाल श्रमिक ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन वर्तमान नीतियों के कारण श्रमिकों और गरीब परिवारों के सामने चुनौतियां बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर न्यूनतम वेतन का स्थायी निर्धारण, रोजगार की गारंटी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में पहल, राशन, आवास, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा तथा मनरेगा में रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, जिला महासचिव आरिफ हबीब सहित पार्टी एवं मजदूर सभा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता के बाद संगठन की कार्यशाला आयोजित कर मजदूरों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। इसके बाद जमालापुर में मजदूर सभा के प्रदेश सचिव महेंद्र माली के कार्यालय का उद्घाटन हुआ और पीडीए पंचायत के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन आरिफ हबीब ने किया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई