पोस्टर,विचार अभिव्यक्ति,एकलागीत ,एकल नृत्य आदि प्रतियोगिता का परिणाम घोषित।

SHARE:

पोस्टर,विचार अभिव्यक्ति,एकलागीत ,एकल नृत्य आदि प्रतियोगिता का परिणाम घोषित।

रिपोर्टर अजय कुमार।

गाजीपुर।शारदा ज्योति समाज गाजीपुर के तत्वावधान में “दिब्यांजु संग्रह दीपांजू ” चयन प्रतियोगिता के तृतीय चरण कि पोस्टर , विचार अभिव्यक्ति , एकल गीत ,एकल नृत्य आदि प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित समयानुसार आज दिनांक 1नम्बर 2026दिन रविवार को द प्रेसिडियम इण्टरनेशनल स्कूल अष्टभुजी कालोनी बड़ीबाग लंका गाजीपुर में आयोजित की गयीं l जिसमे भाग लेने वाले विद्यालय क्रमशः सनबीम स्कूल महराजगंज , मार्टर मेमोरियल स्कूल, जंगीपुर गाजीपुर , सेंट जांस स्कूल तुलसीसागर गाजीपुर, शहफैज पब्लिक स्कूल मियापुरा गाजीपुर , द प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर ,कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर , गाजीपुर , राजकीय बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर , डिवाइन हार्ट पब्लिक स्कूल अगस्ता सलामतपुर गाजीपुर, डालिम्स सनबीम स्कूल गाजीपुर , श्रीराम पब्लिक स्कूल बवाड़ा गाजीपुर ,
लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इण्टर ,स्कॉलर एकेडमी , गौरीशंकर पब्लिक स्कूल , एम जे आर पी स्कूल , एवरग्रीन पब्लिक स्कूल , अभिनव सरस्वती बालिका इंटर कालेज , वैद्यनाथ बालिका इण्टर कालेज , माउंट लिट्रा जी स्कूल आदि ग्रामीण एवं शहरी विद्यालयों ने सहर्ष भाग लिया, जिसमे, पोस्टर प्रतियोगिता शीर्षक ” नारी सशक्तिकरण में भटकाव – दिखावापनया महत्वाकांक्षा ” प्रतियोगिता (कनिष्ठ ,ज्येष्ठ , वरिष्ठ वर्ग) का परिणाम इस प्रकार रहा— लूदर्स कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर की कुमारी अनुष्का यादव प्रथम , स्कॉलर एकेडमी गाजीपुर की कुमारी शाम्भवी राय द्वितीय एवं डालिम्स सनबीम स्कूल गाजीपुर की कुमारी सुहाना सिंह,सनबीम स्कूल महराजगंज गाजीपुर कुमारी आरोही मौर्या, शाहफैज पब्लिक स्कूल मियापुरा गाजीपुर की कुमारी स्वरा केडिया , द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर की कुमारी शानवी सहाय जी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया l
विचार अभिव्यक्ति – कनिष्ठ वर्ग शीर्षक- ” महापुरुषों के जीवन में शिक्षा का स्वरूप व योगदान ‘ में कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर गाजीपुर की कुमारी अदिति पाल प्रथम ,द प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर की कुमारी आद्या कृष्ण एवं इसी विद्यालय की कुमारी सुहानी पाण्डेय ने संयुक्त रूप से द्वितीय , सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गाजीपुर श्री अरिन्दम तिवारी एवं द प्रेसिडियम इण्टरनेशनल स्कूल गाजीपुर की कुमारी यशस्वी सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया l
ज्येष्ठ वर्ग – शीर्षक ” वर्तमान जीवन प्रणाली , पनपता अवसाद:कारण और समाधान’ में रामदूतइण्टर नेशनल पब्लिक स्कूल गाजीपुर की कुमारी वैष्णवी यादव प्रथम , सेंटमैरी कॉन्वेंट स्कूल गाजीपुर की कुमारी आराध्या तिवारी द्वितीय ,डालिम्स सनबीम स्कूल की कुमारी आयुषी मिश्रा एवं स्कॉलर एकेडमी गाजीपुर कुमारी श्रेया पाण्डेय ने सयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया l
वरिष्ठ वर्ग में शीर्षक – ” बच्चों के विकास में प्रथम गुरु माता पिता का योगदान ” में बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय बहदिया गाजीपुर के अनुराग तिवारी द्वितीय एवं पी जी कॉलेज गाजीपुर की कुमारी शालिनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
एकलागीत – (कनिष्ठ ,ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग) में- द प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर के नंदीश राय प्रथम एवं इसी विद्यालय श्री अधर्व शर्मा द्वितीय , एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर की कुमारी रेखा खरवार ,एम जे आर पी पब्लिक स्कूल के प्रवीण कुमार ,एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की आकृति सिंह , डिवाइन हार्ट पब्लिक स्कूल अगस्ता की कुमारी आराध्या दुबे आदि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया l
एकलनृत्य में (कनिष्ठ ,ज्येष्ठ वरिष्ठ वर्ग )में सनबीम स्कूल महराजगंज कुमारी आराध्या श्रीवास्तव प्रथम , वैद्यनाथ इण्टर कालेज गाजीपुर की कुमारी जागृति एवं सनबीम स्कूल महराज गाजीपुर की सनाया गुप्ता ने सयुक्त रूप से द्वितीय , श्री राम पब्लिक स्कूल बवाड़ा गाजीपुर की कुमारी अंशिका यादव एवं द प्रेसिडियम इण्टरनेशनल स्कूल गाजीपुर की कुमारी नंदिनी कुशवाहा आदि ने सयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया l निर्णायक मण्डल में अंकिता गुप्ता ,प्रतिमा राय , चन्द्र प्रताप सिंह ,कुलदीप तिवारी ,सोनम कुमारी , यशदीप जायसवाल आदि रहे l कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वन्दना एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया l परिणाम की घोषणा संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर जी ने किया l कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर राम मोहन कुशवाहा एवं मनोज सिंह यादव जी ने किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद के सभी सम्मानित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, गुरुजन , अभिभावकों का सराहनीय सहयोग रहा एवं प्रतिभावान बच्चों का प्रदर्शन पूर्ण तैयारी के साथ अतिसराहनीय दर्पण देख संस्था परिवार उन सभी का आभार ब्यक्त करती है l सभी विजयी प्रतिभागियों को संस्था के दीपांजू महोत्सव प्रतिभा उत्सव समारोह( नव वर्ष )में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा l सभी के सराहनीय निःस्वार्थ सहयोग के लिए संस्था के सचिव दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने सभी आदरणीय जनों का आभार व्यक्त किया l

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई