आज दिनांक 9अप्रैल 2026 को प्राथमिक विद्यालय जिवली शिक्षा क्षेत्र ठेकमा में शिक्षा चौपाल और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ साथ स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अमरनाथ राय एवं विशिष्ट अतिथि बी एस ए राजीव पाठक तथा खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय कुमार तिवारी रहे।संचालन इस विद्यालय के अध्यापक श्याम बहादुर सिंह जी ने किया।मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत, सहित अनेकों शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगो का मन मोहा।आज बच्चो का परीक्षाफल भी वितरित किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विगत 31 मार्च को सेवानिवृत हुए अनिल सरोज एवं शशिकला मौर्य को अंगवस्त्रम एवं गीता देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में बाल वाटिका के अंतर्गत सुसज्जित आकर्षक कक्षा कक्ष का भव्य शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही साथ मैथमेटिकल गार्डन के द्वारा गणित की 30 विधाओं पर खेल पद्धति से प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर घनश्याम राय , लालजी चौहान (ग्राम प्रधान) , मांडलिक मंत्री श्री अतुल कुमार सिंह जिलामंत्री आशुतोष सिंह ,डायट मेंटर विनय शंकर आनन्द, सतीश यादव,ए आर पी विमल राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, अशोक कुमार, धीरज मिश्रा ,पवन राय, शैलेन्द्र उपाध्याय, मुनीलाल,नवनीत यादव ,संतोष यादव,अश्विनी सिंह ,ओमप्रकाश यादव ,मनीष गुप्ता शिक्षक प्रतिनिधिगण, जिवली न्याय पंचायत के सभी शिक्षक साथी एवं अभिभावक एवं ठेकमा ब्लाक के अन्य सभी शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सदाशिव तिवारी ने आए हुए अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया ।






