बी एस ए द्वारा ठेकमा ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई
प्रत्येक अध्यापक को 5-5 बच्चों का एडमिशन कराने का लक्ष्य दिया गया
विकास खंड ठेकमा के बी आर सी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि बी एस ए राजीव पाठक रहे।मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय तिवारी के द्वारा बी एस ए को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।समीक्षा में निपुण विद्यालय ,नवीन नामांकन, विद्यालय समय से खुलने ,शिक्षक डायरी,समय सारिणी का पालन ,कक्षा को रुचिकर बनाना, टी एल एम का प्रयोग इन सभी बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बी एस ए द्वारा अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि इन सभी बिंदुओं पर प्रभावी रूप से कार्य करने के लिए आह्वान किया गया।नामांकन के सापेक्ष शत प्रतिशत उपस्थिति पर ध्यान देना आवश्यक है।कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी की छात्रा आराध्या जिसने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी उसको बी एस ए द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री जितेंद्र राय, ए आर पी विमल राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, अशोक कुमार, श्याम सुन्दर तिवारी, प्रमोद मौर्य, हरिप्रकाश, वेदप्रकाश, सुरेन्द्र बहादुर,ओमप्रकाश यादव, मनीष गुप्ता सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहे






