वाराणसी जोन की 31वीं अंतर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष ) (कबड्डी खो-खो जिमनास्टिक फेंसिंग) प्रतियोगिता वर्ष-2026 गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डा० ईरजराजा के उपस्थिति में सकुशल सम्पन्न,
REPORT -KRISHNA BIHARI DIWEDI
वाराणसी जोन की 31वीं अंतर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष ) (कबड्डी खो-खो जिमनास्टिक फेंसिंग) प्रतियोगिता वर्ष-2026 गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डा० ईरजराजा के उपस्थिति में सकुशल सम्पन्न, जिसमें कबड्डी खेल में जनपद गाजीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गाजीपुर से ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी की खास खबर
जहां वाराणसी जोन की 31 वीं अंतर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष ) (कबड्डी खो-खो जिमनास्टिक फेंसिंग) प्रतियोगिता वर्ष-2026 15.0 अप्रैल 2026 से 17. अप्रैल 2026 तक जनपद गाजीपुर के प्रांगण में संपन्न कराई गई। जिसमें वाराणसी जोन के 09 जनपद के कुल 165 पुरुष /महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कियाजिसमेंखिलाड़ियोकाअनुशासन उच्च कोटि का रहा।
इस प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न करने में गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम के निर्णायक मंडल दल का अभूतपूर्व योगदान रहा है । जिसमें पुरुष वर्ग कबड्डी में जनपद गाजीपुर विजेता व जनपद भदोही के उपविजेता रही। महिला वर्ग कबड्डी में जनपद गाजीपुर विजेता व जनपद जौनपुर उपविजेता रही। पुरुष वर्ग खो-खो में जनपद चंदौली विजेता व जनपद गाजीपुर उपविजेता रही। महिला वर्ग खो-खो में जनपद जौनपुर विजेता रही व जनपद गाजीपुर उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में जिमनास्टिक में जनपद भदोही विजेता व गाजीपुर उपविजेता रही। पुरुष वर्ग फेसिंग में जनपद मिर्जापुर विजेता व सोनभद्र उपविजेता रही। पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद गाजीपुर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







