नवागंतुक जिलाधिकारी का भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की उठाई मांग

SHARE:

नवागंतुक जिलाधिकारी का भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की उठाई मांग

शिवम गुप्ता
आजमगढ़ न्यूज़ संवाददाता

फतेहपुर। जनपद में नवागंतुक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल असोथर के अध्यक्ष राम महेश निषाद के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत कर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए ओवरलोड बालू व अन्य भारी वाहनों के अनियंत्रित संचालन पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों की स्थिति खराब हो रही है तथा आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित हो सके।

इस मौके पर मंडल महामंत्री साहिल शर्मा, मंडल मंत्री घनश्याम साहू, मंडल उपाध्यक्ष विनोद भारती, सनी मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान पासवान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। र मं प्रशासन से जनहित में त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

शिवम गुप्ता
आजमगढ़ न्यूज़ संवाददाता

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई