भीषण गर्मी मे हैण्ड पम्प व नल न होने कारण पानी पीने की नित्य होती है दिक्कत।
लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत के रविदास नगर मोहल्ला स्थित नहर के समीप बासफोर का कार्यकर जीवन यापन करने वाले लगभग दस परिवार के पास हैण्ड पम्प व नल न होने कारण पानी के पीने की दिक्कत। विकास खण्ड लालगंज कार्यालय के समीप बसे बासफोर के यह परिवार लगभग बीस वर्षों से आजमगढ वाराणसी मार्ग सड़क के किनारे राम जानकी मैदान मे झोपड़ी, मडई रखकर जीवन यापन कर दौरा दौरी बनाते है। भीषण गर्मी मे हैण्ड पम्प न होने के कारण इन परिवारो को पुरुष महिला व बच्चों को पीने के पानी से लेकर नहाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीने के पानी के लिए दो सौ मीटर दूर विकास खण्ड परिसर सहित अन्य स्थानो से साइकिल पर पानी का डिब्वा, बाल्टी आदि से लेकर महिला व पुरुष अपने अपने मडई तक पहुंचाते है। जिसके बाद पीने से लेकर नहाने तक का कार्य करते है। मनोज, रोहित, किशोरी, पप्पू, रचना, लोरी, गिरजा सहित अन्य ने बताया कि पहले हम लोग लालगंज विकास खण्ड के चकिया भगवानपुर गांव में आते थे। नगर पंचायत का विस्तार होने पर तीन वर्ष से अब नगर पंचायत के रविदास नगर मोहल्ला मे निवास करते है। दस परिवार मे महिला, पुरुष बच्चो को मिलाकर लगभग 80 लोग निवास करते है। भीषण गर्मी पानी को दो सौ मीटर से तीन सौ मीटर के दूर से पानी भर कर लाना पड़ता है। महिलाओ को नहाने से लेकर नित्य कर्म के लिए दूर जाना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या महिलाओ की नहाने की होती है।






