*दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो पलटी, दो की मौत, एक गंभीर घायल*

SHARE:

*दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो पलटी, दो की मौत, एक गंभीर घायल*

रिपोर्ट-नितिन सिंह आजमगढ़

आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना भीरा गोदाम के पास करीब 5:00 बजे घटी। हादसे में स्कॉर्पियो चालक अभय उर्फ सोनू (लगभग 30 वर्ष) और प्रमोद सरोज (लगभग 35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक सरोज पुत्र रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन जौनपुर से फूल टेंट का सामान लेकर सपनहर गांव में एक शादी समारोह में जा रही थी। सड़क पर बने गड्ढे के कारण वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई, फिर एक मकान से भिड़ गई और अंततः बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।

हादसा इतना गंभीर था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग फंस गए। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। घायल दीपक सरोज को बरदह से जौनपुर के अस्पताल रेफर किया गया है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने जानकारी दी कि सभी मृतकों के शव पीएम के लिए भेजे गए हैं।

Dheeraj Pathak
Author: Dheeraj Pathak

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई