594 महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षान्त परेड सम्पन्न, सेवा की शपथ दिलायी गयी
• डीआईजी आजमगढ़ द्वारा परेड की सलामी व 20 टोलियों का निरीक्षण, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया


REPORT-NITIN SINGH AZAMGARH NEWS
09 माह के कठोर प्रशिक्षण के उपरांत महिला आरक्षी बनीं उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा
आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षान्त परेड समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गयी तथा 20 टोलियों का निरीक्षण किया गया। इन महिला रिक्रूट आरक्षियों का 09 माह का आधारभूत प्रशिक्षण दिनांक 21.07.2025 से पुलिस लाइन आजमगढ़ में संचालित हो रहा था, जिसमें जनपद आजमगढ़ से 235, गाजीपुर से 204, मऊ से 104 एवं भदोही से 51 महिला रिक्रूट आरक्षी सम्मिलित रहीं। प्रशिक्षण के दौरान अंतः कक्षीय 08 विषयों एवं बाह्य कक्षीय 10 विषयों में गहन एवं अनुशासित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
आज दिनांक 26.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस दीक्षान्त परेड समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गयी तथा परेड में सम्मिलित 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराते हुए सेवा की शपथ दिलाई गयी। डीआईजी आजमगढ़ द्वारा महिला रिक्रूट आरक्षियों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, सदैव अनुशासित रहने तथा जीवन पथ पर निरंतर अग्रसर रहने हेतु शुभकामनाएं दी गयीं। अंतः एवं बाह्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर 16 एवं 03 परेड कमाण्डर सहित कुल 19 महिला रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार प्रदान किए गए।
दीक्षान्त परेड समारोह में परेड कमाण्डर एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला रिक्रूट आरक्षियों का विवरण निम्नवत है-
1- प्रथम परेड कमाण्डर – गीतांजली शर्मा, द्वितीय परेड कमाण्डर – नमिता यादव, तृतीय परेड कमाण्डर – प्राची यादव
2- सर्वांग सर्वोत्तम (अन्तः व बाह्य कक्षीय) – मान्या मौर्या (टोली संख्या 14)
3- समस्त अन्तः कक्षीय सर्वोत्तम – मान्या मौर्या (टोली संख्या 14)
4- बाह्य कक्षीय सर्वोत्तम – पूजा अस्थाना (टोली संख्या 05)
5- प्रथम समूह (पुलिस का इतिहास, पुलिस संगठन) संजना राय (टोली 05)
6- द्वितीय समूह (पुलिस विज्ञान प्रथम) रुपम सिंह (टोली 04)
7- तृतीय समूह (पुलिस विज्ञान द्वितीय) मान्या मौर्या (टोली 14)
8- चतुर्थ समूह (भारतीय संविधान) सुषमा वर्मा (टोली 19)
9- पंचम समूह (भारतीय न्याय संहिता- 2023/भारतीय साक्ष्य अधि0-2023) पूजा गुप्ता (टोली 9)
10- षष्टम समूह (विविध अधिनियम) मान्या मौर्या (टोली 14)
11- सप्तम समूह (कम्प्यूटर साइन्स एवं साइबर क्राइम) मान्या मौर्या (टोली 14)
12- अष्टम समूह (विधि विज्ञान) ज्योती देवी (टोली 16)
13- प्रथम समूह (शारीरिक प्रशिक्षण) शालिनी सिंह (टोली 20)
14- द्वितीय समूह (पदाति प्रशिक्षण) खुशबु सिंह (टोली 16)
15- तृतीय समूह (शस्त्र प्रशिक्षण) पूजा अस्थाना (टोली 05)
16- चतुर्थ समूह (जंगल प्रशिक्षण, फिल्ड-क्राफ्ट एवं टैक्टिक्स) दीपिका देवी (टोली 15)
17- पंचम समूह (भीड़ नियन्त्रण) नेहा पटेल (टोली 11)
18- षष्टम समूह (अनआर्म्ड काम्बैट- यू0ए0सी0) अनीता देवी (टोली 07)
19- सप्तम समूह (योगासन) मधू मिश्रा (टोली 19)
20- अष्टम समूह (यातायात नियंत्रण) आरती मिश्रा (टोली 18)
21- नवम् समूह (आतंकवाद एवं डकैती निरोधक प्रशिक्षण) निधि मिश्रा (टोली 01)
22- दशम समूह (विशिष्ट तलाशी अभियान) मंशा यादव (टोली 12)
प्रशिक्षक पुरस्कार-
01- अन्तः विषय में उत्कृष्ठ पेडागाजी अध्यापक श्री राजेन्द्र कुमार
02- अन्तः विषय में उत्कृष्ठ आई0टी0आई0 प्रशिक्षक- श्री प्रकाश कुमार
03- वाह्य विषय में उत्कृष्ठ पी0टी0आई0 प्रशिक्षक- श्री संजय कुमार
दीक्षान्त परेड समारोह में उद्घोषणा हेतु पुलिस उपाधिक्षक शशिमौली पाण्डेय एवं अभय तिवारी को सम्मानित किया गया।
समारोह का आयोजन अनुशासन, गरिमा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय, क्षेत्राधिकारी लालगंज के साथ पुलिस अधिकारियों के आलावा प्रशिक्षुओं के अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।





