उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी, ठेकमा में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

SHARE:

ठेकमा ,आजमगढ़। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी, शिक्षा क्षेत्र ठेकमा में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दिनेश यादव द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर तथा उनका सम्मान करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु ही ज्ञान के प्रकाश से जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक रामानंद प्रजापति, अश्वनी तिवारी, मनीष गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं संस्कारों से ओत-प्रोत रहा।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment