आर्यन राय ने NEET-2026 में 613 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, गांव में जश्न का माहौल*

SHARE:

*आर्यन राय ने NEET-2026 में 613 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, गांव में जश्न का माहौल*

 

 

 

लालगंज (आजमगढ़)। क्षेत्र के अमौडा गांव के होनहार छात्र आर्यन राय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। आर्यन ने 720 अंकों में से 613 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6520 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

आर्यन राय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी उन्होंने एलन (ALLEN) कोटा से की। नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।

 

आर्यन की शैक्षणिक उपलब्धियां भी शुरू से ही उत्कृष्ट रही हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में देव प्रयाग स्कूल से ICSE बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 500 में 480 अंक प्राप्त किए। इसके बाद वर्ष 2025 में विद्यांजलि एकेडमी से CBSE बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में 460 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अब NEET-2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर उन्होंने डॉक्टर बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।

 

आर्यन के पिता संदीप राय एवं माता पूनम राय ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का यह परिणाम है। आर्यन ने अपनी सफलता के बाद सबसे पहले अपने दादा गुलाब राय और दादी प्रेमा राय का आशीर्वाद लिया। परिवार के सभी सदस्यों ने मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का स्वागत किया।

 

आर्यन राय मूल रूप से ग्राम अमौडा, पोस्ट पंदहा, तहसील लालगंज, जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने आर्यन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, दीपक राय, निवर्तमान मीडिया प्रभारी पंकज राय, गुलाब राय, महेंद्र राय, प्रदीप राय, उत्कर्ष राय, तेजस राय, प्रीति राय, रंजना राय, संजय सिंह, सुभाष यादव, शशिकांत श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, चंद्रभूषण सिंह (प्रधान), ओमप्रकाश सिंह (प्रधान), संजू सिंह (ठेकेदार), सतीश दुबे, डॉ. जे.पी. यादव, संजय राय, मनोज राय, अमरीश राय, सुरेश राय तथा रामजोर राय (अधिवक्ता) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आर्यन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment