प्रधानमंत्री को पत्रक सौपने जा रहे कांग्रसजनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

प्रधानमंत्री को पत्रक सौपने जा रहे कांग्रसजनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शास्त्री पार्क से अपने विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने वाराणसी के लिए गांधीवादी तरीके से रवाना हुए। इस दौरान सत्ता के इशारे पर भाजपा के ईशारे पर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ कांग्रेसजनों को बल का प्रयोग करते हुए कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर मुगलसराय थाने में ले गये। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेसजनों की गिरफ्तारी घोर निंदनीय है, देश के हर नागरिक को प्रधानमंत्री से मिलकर जनहित के मुद्दे पर बात करने का पूरा अधिकार है, अजीब विडंबना है भाजपा सरकार में आप जनता के मुद्दों को अगर उठाते हैं तो बलपूर्वक आपको दबाया जाता है। इस दौरान पीसीसी सदस्य अकील अहमद बाबू ने कहा कि हम कांग्रेसजन राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं, हम हर जुल्म के बावजूद भी जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे। पत्रक में निम्नलिखित मांग है, मुगलसराय को पुनः सी ग्रेड से हटाकर पूर्व का दर्जा दिया जाए, डूडा विभाग में रजिस्ट्रेशन रेहड़ी पटरी वालों को वेंडर जोन की मांग, नगर में चौडीकरण में आने वाले व्यापारियों को अधिक से अधिक मुआवजे की मांग, लंबे समय से लंबित पत्रकार भवन व प्रेक्षागृह बनाने की मांग, नगर व नगर के सीमावर्ती क्षेत्र में सड़कों नालियों के निर्माण व मरम्मत की मांग, नगर पालिका क्षेत्र में लंबित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट सीटीपी के स्थापना की मांग, चंदौली वासियों को भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में काशी वासियों की तरह दर्शन सुलभ कराने की मांग, व ओड़वार, मनोहरपुर, गोधना स्थित मान्यवर कांशीराम आवास के मरम्मत,सड़क नालियों की मरम्मत, पेयजल व सफाई की समुचित व्यवस्था की मांग सहित अन्य मुद्दों पर प्रधानमंत्री जी को अवगत कराना था। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के अलावा अकील अहमद बाबू, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, संगीता सिंह, उषा यादव, संजय जयसवाल, रमेश पांडेय, इम्तियाज अहमद, साबिर राईन, दीपक चौधरी नेसार शाह, ऋषि दयाल, मृत्युंजय शर्मा, दिलीप पाल, हेलेन पैट्रिक, मुन्नी सिंह, अजय माली, कन्हैया मोदनवाल, अमन सोनकर, कन्हैया मोदनवाल, रितिक सिं,ह राकेश यादव, डब्लू बारी आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।

Leave a Comment