फरिहा असुरायन में एसडीएम निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह की अगुवाई में हटाया गया अतिक्रमण

SHARE:

फरिहा असुरायन में एसडीएम निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह की अगुवाई में हटाया गया अतिक्रमण

REPORT – ABUL KAISH FARIHA

निजामाबाद तहसील अंतर्गत फरिहा असुरायन पर एसडीएम निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह की अगुवाई में ऊसर की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि ग्राम फैजुल्लाहपुर थाना गंभीरपुर निवासी लालमणि देवी ने एडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था और शिकायत कि थी कि फरिहा असुरायन पर उसर जिसका गाटा संख्या 2660है जिस पर मौके पर पुल भी बना हुआ है और शेष बची भूमि पर जगन्नाथ पुत्र देव नंदन ने अवैध तरीके से मकान बना कर कब्जा कर लिया था। प्रार्थनी ने बताया कि ऊसर भूमि के सटे हुए प्रार्थनी ने 4 बिस्वा भूमि अपने नाम से रजिस्ट्री कराई है जिस पर उनको रास्ता नहीं मिला है जबकि मौके पर उसर जमीन है जिसपर सभी लोगों का आवागमन होता था । जिसे जगन्नाथ पुत्र देव नंदन द्वारा अवैध तरीके से मकान बना कर कब्जा कर लिया गया था। जिस पर आज दिनांक 30 अप्रैल को शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा चलाए गए जनता अदालत में फिर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें अतिक्रमण हटाने के आदेश की सूचना मिलते ही एसडीएम निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह एवं तहसीलदार चमन सिंह के साथ हल्का लेखपाल उमेश कुमार गौड़ ने मौके पर पहुंच कर जमीन की मापी करने के बाद जेसीबी बुलाकर अतिक्रमण को हटाया। इस मौके पर एसडीएम निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह एवं तहसीलदार चमन सिंह के अलावा कानूनगो राकेश पाण्डेय, फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा अपने पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाने में जनसहयोग किया।

Leave a Comment