

कटरिया गांव पहुंचा सपा प्रतिनिधि मंडल ग्राम पंचायत सचिवालय में पीड़ित परिवार को दिया 5 लाख का चेक
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।
गाजीपुर। थाना करण्डा क्षेत्र के अंतर्गत कटरिया गांव में समाजवादी पार्टी के चार लोगों का डेलिगेशन सपा के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचा। जिसको लेकर गांव के साथ ही साथ उसके आने जाने वाले सभी रास्ते पर पुलिस के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई सभी रास्तों को बेरिकटिंग करने के साथ ही साथ गांव के अंदर मीडिया के एंट्री पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई । सपा डेलिगेशन की चार सदस्य टीम को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला पुलिस अधीक्षक डॉ० ईरज राजा के साथ डीआईजी रेंज वाराणसी वैभव कृष्ण अपने साथ गांव के एंट्री पॉइंट से होते हुए पीड़ित परिवार को ग्राम पंचायत सचिवालय कटरिया में बुलाकर मिलवाया गया। बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस कर्मियों से बातभी की गई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गांव के अंदर मीडिया कर्मियों को जाना अलाउड नहीं है। डेलिगेशन टीम के मुखिया पूर्व मंत्री रामा श्रय विश्वकर्मा से गाजीपुर के पुलिस लाइन में बात भी की गई उन्होंने इसको लेकर कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर₹500000 का चेक पीड़ित परिवार को देना है। वही सहायता राशि पहुंचाने जा रहा हूं। वही मिलने को लेकर कहा कि पुलिस प्रशासन के ऊपर निर्भर करता है राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात प्रशासन के लोगों से भी हो चुकी है वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव का गाजीपुर का दौरा रद्द किया गया है।





