गाजीपुर:धूल भरी आंधी, पानी के साथ छाया अंधेरा, पेड़ गिरने से एक अधेड़ की मौत

SHARE:

गाजीपुर:धूल भरी आंधी, पानी के साथ छाया अंधेरा, पेड़ गिरने से एक अधेड़ की मौत

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।
खबर है उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर से जहां बुधवार के शाम लगभग 4:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते जिले में अंधेरा छा गया करीब 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी ने पूरा जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया आंधी केकुछ ही मिनट के बाद बारिश शुरू हो गई आंधी के वजह से पीजी कॉलेज गाजीपुर के पास एक पेड़ गिरने की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि बकरा बाद निवासी रामदास बिना जो अपने घर से इलाज कराने मेडिकल कॉलेज जा रहे थे तभी पीजी कॉलेज के पास पहुंचे कि अचानक आंधी के वजह से गुलमोहर का पेड़ गिर गया और रामदास बिना उसकी चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई सदर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है आंधी और बरसात से जिले में बड़ी तादाद में पेड़ गिरने का समाचार मिला है हरी सब्जी और मूंग जैसे दलहन के फसलों को काफी नुकसान हुआ है आपदा अधिकारी अशोक राय ने बताया कि अभी एक दो दिन तक ऐसा ही मौसम में परिवर्तन रहेगा।

Leave a Comment