जनगणना संबंधी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक तथा महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में किया गया

SHARE:

जनगणना संबंधी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक तथा महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में किया गया

दिनांक 07 मई से 21 मई 2026 के मध्य जनपदवासी स्व-गणना पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी गणना करें

आजमगढ़ 30 अप्रैल 2026/

जनपद आजमगढ़ में जनगणना संबंधी जागरूकता एवं प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक तथा महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में किया गया।

महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान जनपद के मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने प्रतिभागियों को स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया, उसके महत्व एवं तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा सभी से अपील किया कि जनपद आजमगढ़ स्व-गणना के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करे।

कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO-NIC), अपर जिलाधिकारी एवं जनगणना अधिकारी चंदन यादव तथा जनपद की जनगणना प्रभारी आकाश राय भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना 2027 स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना होगी, जो पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपादित की जाएगी। इस बार जनगणना की प्रक्रिया मोबाइल आधारित होगी, जिससे आमजन स्वयं भी स्व-गणना कर सकेंगे।

स्व-गणना का कार्यक्रम दिनांक 07 मई से प्रारंभ होकर 21 मई तक संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय, अपर जिलाधिकारी महोदय एवं जिला जनगणना अधिकारी महोदय ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी गणना करें तथा प्राप्त सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी को सुरक्षित रूप से अपने पास सहेज कर रखें।

Leave a Comment