पुलिस अधीक्षक द्वारा मैच का किया गया शुभारंभ

SHARE:

पुलिस अधीक्षक द्वारा मैच का किया गया शुभारंभ

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी
गाजीपुर।पुलिस लाइन्स गाजीपुर के क्रिकेट स्टेडियम में यू0पी0सी0ए0 के दिशा-निर्देशन में चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट ट्रायल मैच के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा आज के मैच का किया गया शुभारम्भ , मैच गाजीपुर और देवरिया के बीच।
* इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन, एम्पायर एवं समस्त खिलाड़ियों द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गाजीपुर का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मैच का प्रारंभ किया गया।
* उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में दिनांक 02.05.2026 को हुए अंडर 16 के अंतर जनपद ट्रायल का पहला मैच गाजीपुर तथा देवरिया के बीच खेला गया।
* इन मैच का आयोजन बेहतर खिलाडियों को तलाश कर मंडल टीम का गठन करने के लिए किया जा रहा है ताकि प्रतिभाशाली खिलाडी को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
* जनपद गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया एवं मऊ के बीच अंतर्जनपदीय मैच का आयोजन किया जा रहा है।
* जिसके क्रम में आज दिनांक 02.05.2026 को जनपद गाजीपुर तथा देवरिया के बीच मैच खेला जा रहा है। जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय द्वारा उपस्थित होकर सभी खिलाडियों से वार्ता कर बेहतर खेल प्रदर्शन हेतु शुभकामनायें दी गई एवं क्रिकेट मैच के कोच एवं रेफरी को पुरस्कृत किया गया।
* गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों
* को शुभकामनायें देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासन में खेलते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन करें ।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment