निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराई गांव में दो पट्टीदारों में बच्चों के विवाद में हुआ खूनी खेल,

SHARE:

निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराई गांव में दो पट्टीदारों में बच्चों के विवाद में हुआ खूनी खेल,

निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराई गांव में बच्चों के विवाद में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बताते हैं चलें कि सुराई गांव निवासी अब्दुल कलाम पुत्र मिस्बर और रियाफ से पड़ोसी अफगान अहमद के पुत्र हाशिम और शौकत अहमद के पुत्र अबू सलाह के बीच चार दिन पहले मैच खेलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस मे एक दूसरे के बच्चों की खुद से शिकायत भी कि थी। जिसमें दोनों पक्षों के लोग अपने अपने बच्चों को न डांट फटकार लगाई बल्कि दोनों पक्षों के अभिभावक लोग खुद आपस में कहासुनी करने लगे। जिसे ग्रामीणों द्वारा हटाया बचाया गया। चार दिन बाद अफगान अहमद की फुआ की सास का स्वर्गवास हो गया था। जिसमें हाशिम पुत्र अफगान अहमद, मुशीर अहमद पुत्र गोगा, अबू सलाह पुत्र शौकत अली मिट्टी देने उनके गांव खुरासो थाना फूलपुर जा रहे थे कि पहले से घात लगाए बैठे मिस्बर, रियाफ़ पुत्रगण अब्दुल कलाम, अब्दुल कलाम,शहाबुद्दीन पुत्रगण स्वर्गीय किफायत अली, अनीस पुत्र स्वर्गीय अब्दुल सलाम,मोहम्मद पुत्र निजामुद्दीन उर्फ गुड्डू ने अचानक इन लोगों पर लाठी डंडों एवं रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें बचाव करने पहुंचे 80 वर्षीय बुजुर्ग हाजी शेर अली पुत्र स्वर्गीय नायब अली को अब्दुल कलाम के बड़े भाई फिरोज अहमद द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।जिसमें से अपने घर के बुजुर्ग को पीटते देख बच्चों ने अब्दुल कलाम द्वारा चलाई गई लाठी को अबू सलाह ने पकड़ कर छीन लिया और अब्दुल कलाम पर जोरदार हमला बोल दिया। इस हमले में अबू सलाह पुत्र शौकत अली, हाशिम पुत्र अफगान अहमद, शेर अली पुत्र स्वर्गीय नायब अली, अब्दुल कलाम पुत्र स्वर्गीय किफायत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें ग्रामीणों की मदद से घायलों को पीएचसी रानी की सराय ले जाया गया जिसमें सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। मारपीट की जानकारी होने पर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहां चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर वहां पर लगी भीड़ को हटवाया और दोनों पक्षों की तहरीर मिलते ही उनका मुकदमा स्थानीय थाना निजामाबाद में दर्ज कराया।

Leave a Comment