गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में नमाज व डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें मारपीट हो गई दो समुदायों के बीच मामले को बढ़ते देख गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है , वही एक पक्ष से गुफ्तार ने गंभीरपुर थाना में तहरीर दिया है।

SHARE:

रिपोर्ट मंजू शर्मा

बिंद्राबाज़ार आज़मगढ़।
गंभीरपुर थाना में दिए गए तहरीर में गौरी गांव के गुफ़्तार पुत्र हाजी वजीर ने लिखा है कि गौरी गांव के लोग मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे तभी पड़ोसी गांव पासी बस्ती की बारात डीजे के साथ जा रहे थे कि डीजे को थोड़ा आगे करने को कहा गया उतने में बारात पक्ष से दसई के पोते आगे आकर राम अवतार पुत्र रामजीत सरोज ,अजय पुत्र अज्ञात, किशन पुत्र अज्ञात, सोनू पुत्र लल्लू सरोज, अर्जुन पुत्र अज्ञात, कलुआ पुत्र राजेंद्र ,अमित पुत्र अज्ञात व 20 से 25 की संख्या में अज्ञात लोगों का झुंड आकर घर निर्माण की रखी ईट से पथराव करके गुफ़्तार पुत्र वजीर, समीर पुत्र सेराज, शब्बीर पुत्र वजीर, थमसुन पुत्र गुप्तार, तमन्ना पत्नी सोनू ,को घायल कर दिया और घर की महिलाओं के कपड़े आदि फाड़ दिए और अश्लील हरकत किया । उन्होंने कार्यवाही करने की मांग की है।
वहीं दूसरे पक्ष से लोगों ने बताया कि कल शाम में बारात निकल चुकी थी पीछे से डीजे वाले जा रहे थे तभी गांव कुछ लोगों द्वारा विवाद कर दिया गया जब कि बारात निकल गई थी कुछ लोग ही बचे थे इस
संबंध में थाना अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी कुछ देर पहले ही तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Comment