भावभीनी श्रद्धांजलि।

SHARE:

भावभीनी श्रद्धांजलि।

लालगंज सिधौना (आजमगढ़) मेहनाजपुर थाना ग्राम पंचायत बरवां के मूल निवासी व अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी (कुन्दन) के पिता देवेन्द्र तिवारी के निधन पर उनके निजी आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। एमएलसी प्रतिनिधि स्नातक आजमगढ़ अनुराग तिवारी ने बताया कि 89 वर्षीय देवेंद्र तिवारी 9 माह से गंभीर बीमारी के कारण दिल्ली में वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था 4 म ई 2026 को उन्होंने आखिरी सांस ली। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा इकाई में कार्यरत उनके छोटे पुत्र विजय शंकर तिवारी ने दी। इस सभा के अध्यक्ष श्रमिक नेता प्रभु नारायण पांडेय (प्रेमी) जी और संचालन MLC प्रतिनिधि अनुराग तिवारी स्नातक आजमगढ़ ने किया। वहां पर उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उस मृतक पूर्ण आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये। उक्त अवसर पर प्रदीप तिवारी बबलू, राम मणि तिवारी, सत्यदेव तिवारी अशोक तिवारी पप्पू उपाध्याय पप्पू उपाध्याय महंत संजय दास संजय पांडेय मिथिलेश तिवारी उपेंद्र दुबे कन्हैया पांडे झबलू तिवारी गुड्डू तिवारी व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment