

पुलिस अधीक्षक बलिया के कुशल निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल द्वारा APK FILE के द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया गया संपूर्ण 126000/- रुपये–श्री नदीम अहमद फरीदी प्रभारी निरीक्षक-थाना साइबर क्राइम
रिपोर्ट-मंजू शर्मा आज़मगढ़
उल्लेखनीय है कि रजनेश कुमार शर्मा पुत्र सत्येन्द्र नाथ शर्मा निवासी ग्राम अखरौल थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना गड़वार बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिनाँक- 01.05.2026 को फर्जी तरीके से धोखा देकर 126000/- रुपये स्थानान्तरण करा लिया गया था । जिस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा 1930 के माध्यम से तत्काल शिकायत संख्या 33105260095009 दर्ज करायी गयी थी ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी लाइन्स के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 08.05.2026 को शिकायतकर्ता रजनेश कुमार शर्मा के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि में से होल्ड करायी गयी धनराशि 1,26,000/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।





