यूपी कॉन्वेंट एकेडमी गोसाई की बाजार, लालगंज, आजमगढ़ CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

SHARE:

यूपी कॉन्वेंट एकेडमी गोसाई की बाजार, लालगंज, आजमगढ़ CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट मंजू शर्मा 

बिंद्रा बाजार :- लालगंज, आजमगढ़, क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान U.P. Convent Academy ने CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के छात्र सौरभ कुमार ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंशु मिश्रा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वर्शिकेय राय एवं निधि सरोज ने 90.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय उनकी कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय के निदेशक उपेन्द्र नारायण राय, प्रधानाचार्या प्रज्ञा सिंह तथा विभागाध्यक्ष मनजीत राय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment