जाम के झाम से मिल रहा निजात।

SHARE:

जाम के झाम से मिल रहा निजात।
लालगंज (आजमगढ़) विकासखंड के कस्बा लालगंज में दीनदयाल नगर तिराहे पर शुक्रवार को ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर संजय यादव की नेतृत्व में लगभग दो दर्जन दो पहिया ऑटो एवं चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। यहां यह बता दें कि मसीरपुर तिराहा भीरा तिराहा पुराना स्टेट बैंक तिराहा पर आए दिन जाम के झाम से लोग हलकान थे जिसके क्रम में विगत कुछ दिनों एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल को लालगंज में जाम से बचने के लिए भेजा गया जिसके क्रम में सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सुबह से शाम तक अब तक परिश्रम किया जा रहा है जिसकी चर्चा लालगंज में जोरों पर है। एक तरफ जहां दुकानदार खुश हैं वहीं दूसरी तरफ जाम के झाम से निजात भी मिल रहा है स्थानी निवासी शिवम ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के आ जाने से काफी हद तक जाम से छुटकारा पाया जा सका है। इसी प्रकार गुड्डू ने कहा कि ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर तो कस्बे में इतना भ्रमण करते हैं कि जाम से निजात मिलना ही था। इस संबंध में जब सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक संजय यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लालगंज में जाम की समस्या बड़ी थी जाम की समस्या के समाधान के लिए हम और हमारे कांस्टेबल लगे हुए हैं काफी हद तक हम इसमें सफल भी हैं।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment