

25000 रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद किया गया
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।
खबर है उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर जहां
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.मई.2026 दिन शनिवार को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान थाना नन्दगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 150/2024 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित 25000 रुपये के इनामिया वांछित शातिर अभियुक्त मोनू यादव पुत्र प्रेम बहादुर उर्फ मुलायम यादव को मुखबिर खास की सूचना पर नन्दगंज थाना क्षेत्र हाईवे से ग्राम रेवसा जाने वाले लिंक मार्ग पर घेराबन्दी कर मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। ज्ञात हुआ है कि मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लगी, जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





