नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

जनपद में अपराध एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 213/2026 धारा 70(2)/352/351(3) बीएनएस, 5G/6 पाक्सो एक्ट व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण के अनुसार दिनांक 13.05.2026 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्तगण द्वारा खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 16.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. बन्टी उर्फ श्याम बहादुर सिंह पुत्र सुधीर सिंह निवासी मेघई खास थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष तथा 2. विक्की उर्फ अंकुश भारती पुत्र मनोज निवासी कंजरा दिलशादपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को कंजरा दिलशादपुर तिराहा स्थित देशी शराब ठेका के सामने से समय करीब 07:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment