लालगंज को रेल लाइन से जोड़ने के लिए कई वर्षो चल रही माँग को लेकर पैदल उतरा लोगों का जनसैलाब।

SHARE:

लालगंज को रेल लाइन से जोड़ने के लिए कई वर्षो चल रही माँग को लेकर पैदल उतरा लोगों का जनसैलाब।
लालगंज (आजमगढ़) लालगंज में रेलवे लाइन निर्माण के लिए सड़क पर उतरे लोग भारी जन सैलाब ने की रेल बनाने की मांग। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में थोड़े से परिवर्तन जो रेल मार्च बरडीहा मोढ कंजहित से निकलने वाला था वह देवगांव के दक्षिणी किनारे पर स्थित प्रसिद्ध बुढउ बाबा मंदिर से निकाला गया। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया यह रेल मार्च बुढउ बाबा से देवगांव बाजार होते हुए ज्यूली मोढ तक गया फिर प्रशासन की अनुमति न होने से वहां से सभी लोग अपने वाहनों में सवार होकर के लालगंज के दक्षिणी किनारे पर स्थित आगन ढाबा पहुंचे आंगन ढाबा से लालगंज होते हुए मसीरपुर तक पैदल मार्च किया गया इस पैदल मार्च में बिना बुलाए ही काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों की भीड़ बढ़ती रही जगह-जगह पर लोगों ने माल्यार्पण कर रेल मार्च में चल रहे लोगों का स्वागत किया। प्रथम स्वागत देवगांव में अपना ट्रस्ट के सुनील कुमार गुप्ता इरफान अंसारी की नेतृत्व में हुआ फिर देवगांव में डीएचपी ग्रुप के विद्युत चौरसिया रमेश यादव के द्वारा स्वागत हुआ लालगंज में वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह के द्वारा रेल पदयात्रा का स्वागत किया गया। समर बहादुर सिंह बुढउ बाबा मंदिर तक गए थे पदयात्रा में वह पैदल भी चले। बाजार में विवेक सोनकर, अशोक सोनकर, अंजनी सिंह, और व्यापार मंडल के रामजन्म सेठ, संजय कुमार जायसवाल, रजनीश कुमार जयसवाल, लालगंज के लोगों द्वारा भी पदयात्रियों का स्वागत किया गया। पदयात्रा पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे संयोजक राजेश शुक्ला का व्यापार मंडल लालगंज द्वारा फूल मालाओं और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। लालगंज से आगे बढ़ते हुए पदयात्रा मसीरपुर लालगंज के दक्षिणी किनारे तक पहुंची जहां तिराहे पर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। पद यात्रा की समाप्ति पर पद यात्रियों को के हौसले को बढ़ाते हुए लालगंज विधायक बेचई सरोज ने कहा कि यह संघर्ष जारी रहेगा और जब तक रेलवे लाइन नहीं बन जाती है तब तक यह संघर्ष चलेगा। ब्लॉक प्रमुख उधव सिंह सोनू ने भी पद यात्रियों का उत्साह वर्धन कर कहा कि यह एक दिन की लड़ाई नहीं है कि आने वाले समय में जब तक रेलवे लाइन नहीं बन जाती है तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। पदयात्रियों को शरद यादव ने भी संबोधित किया जो नगर पंचायत लालगंज के अध्यक्ष उन्होंने भी संघर्ष को आगे बढ़ाने का ऐलान किया। फेकू सिंह महाविद्यालय चेवार के प्रबंधक अमरनाथ सिंह ने पद यात्रियों को संबोधित करते हुए संघर्ष में आर पार की लड़ाई का आह्वान किया और अधिवक्ता संतोष राय ने भी पद यात्रियों से निवेदन किया कि आप पीछे नहीं हटना है लड़ाई चलती रहेगी जब तक रेलवे नहीं आ जाती है तब तक की लड़ाई चलेगी इसके बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद सरोज ने पद यात्रियों को संबोधित करते हुए संघर्ष का ऐलान किया पूर्व प्रधान और समाजवादी पार्टी के नेता राजनारायण यादव ने भी पद यात्रियों से संघर्ष का ऐलान किया राजेश शुक्ला ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया और आगे भी पदयात्रा में जैसे तमाम कार्यक्रमों के चलाए जाने की घोषणा करते हुए सबके से सहयोग मांगा। पदयात्रा मसीरपुर में समाप्त हुई इसके बाद सभी लोग नगर पंचायत लालगंज के नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शरद यादव के द्वारा गौरव सिनेमा हॉल के अंदर जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी वहां पहुंचे और नाश्ता किया इसके बाद सब लोग अपने-अपने घर लौट गये। इस दौरान पुलिस प्रशासन के लोग साथ रहे सुरक्षा रही किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई। शांतिपूर्वक यह 10 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण हुई इस अवसर पर पदयात्रा में चलने वालों में प्रमुख रूप से फेकू सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ सिंह, प्रधान नीरज सिंह, पूर्व प्रधान बबलू सिंह, वर्तमान प्रधान पारस यादव, पूर्व प्रधान राज नारायण यादव, उदय प्रताप उर्फ बंगा, पवन यादव, संजय शुक्ला, संतोष तिवारी, अवधेश सेठ, बिंदुत चौरसिया, रमेश यादव सुनील कुमार गुप्ता, इरफान अंसारी, जयप्रकाश सिंह, तेज बहादुर सिंह, क्षेत्र के हजारों लोग रहे जिनका दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment