खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय तिवारी ने भूपेन्द्र सिंह मुन्ना के घर की स्वगणना की शुरुआत की

SHARE:

खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय तिवारी ने भूपेन्द्र सिंह मुन्ना के घर की स्वगणना की शुरुआत की

ठेकमा आजमगढ़ 

आज खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय कुमार तिवारी ने विकाश खंड ठेकमा के ग्राम सभा भगवतीपुर पहुंचकर भूपेन्द्र सिंह मुन्ना निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख के घर की स्व गणना की गई।उनके द्वारा आह्वान किया गया कि सभी लोग स्वगणना करके राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करे।ठेकमा ब्लॉक के सभी शिक्षक , शिक्षामित्र, अनुदेशक इस कार्य में पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे है। क्षेत्रीय लोगों से उनका सहयोग करने का आह्वान किया गया।भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि जनगणना से जनकल्याण की भावना के साथ सभी लोग इस अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ,सुपरवाइजर विनय पाठक, प्रगणक चंद्रजीत कन्नौजिया,देवेंद्र कुमार,सहित ग्राम सभा के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment