रेलवे लाइन का काम जल्द पूरा कराने को लेकर गांव-गांव चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।

SHARE:

रेलवे लाइन का काम जल्द पूरा कराने को लेकर गांव-गांव चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।
लालगंज सिधौना (आजमगढ़) मेहनाजपुर रेलवे लाइन का काम जल्द करने के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान। अनुराग तिवारी MLC प्रतिनिधि और ग्रामीणों के सहयोग से प्रस्तावित वाराणसी गोरखपुर वाया राजवाड़ी मेहनाजपुर होकर परियोजना को शीघ्र बजट स्वीकृत करने के लिए आजमगढ़ मेहनाजपुर के प्रथम गांव बहलोलपुर जियापुर दक्षिणी से शुरुआत कर गांव गांव जाकर ग्रामीणों से मिलकर रेलवे का कार्य शीघ्र हो इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विनोद सिंह, जय प्रकाश सिंह, मिलिंद सिंह, अजय सिंह समेत महिलाओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। अनुराग तिवारी ने बताया कि सभी का हस्ताक्षर होने के बाद इसकी प्रति रेल मंत्री, केंद्रीय परिवहन मंत्री, क्षेत्र के सांसद, विधायक, रेल मंडल के डीआरएम, जिले के डीसी, एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें ग्रामीण लोग उत्साहित होकर भाग ले रहे हैं।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment