सामाजिक संस्थाओं द्वारा गाजीपुर में विद्युत शवदाह एंव इलेक्ट्रॉनिक बस संचालन हेतु एमएससी विशाल सिंह चंचल ने उत्तर प्रदेश के मंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

SHARE:

सामाजिक संस्थाओं द्वारा गाजीपुर में विद्युत शवदाह एंव इलेक्ट्रॉनिक बस संचालन हेतु एमएससी विशाल सिंह चंचल ने उत्तर प्रदेश के मंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।
गाजीपुर। पर्यावरण चुनौतियों को सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिव शिवा स्नेह संस्था के उपाध्यक्ष एवं उर्मिला सेवा ट्रस्ट के सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनहित में जुड़ी हुई महत्वपूर्ण मांग भाजपा के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल को लिखित रूप में सौपा गया। सामाजिक हित और पर्यावरण संरक्षण की गंभीरता को समझते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जनपद गाजीपुर में आधुनिक विद्युत शवदाह गृह स्थापित करने एवं इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पारंपरिक लकड़ी आधारित शवदाह व्यवस्था से अत्यधिक धुआं प्रदूषण फैलता है जिससे पर्यावरण और आम जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ऐसे में विद्युत शवदाह गृह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। साथ ही जिला मुख्यालय एवं विभिन्न तहसीलों में इलेक्ट्रिक बस के संचालन की मांग करते हुए कहा है कि डीजल पेट्रोल वाहनों की बढ़ती संख्या में वायु प्रदूषण ट्रैफिक जाम और स्वास्थ्य संबंधी समस्या लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक बस न केवल प्रदूषण कम करेगी बल्कि भविष्य की स्वच्छता एवं किफायत परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती देगी गत 4 में 2026 को भेजे गए इन पत्रों में मुख्य सचिव एवं नगर विकास विभाग सहित सभी आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया गया है। यहपहल ऐसे समय सामनेआई हैजब उत्तर प्रदेश हरित ऊर्जा स्वच्छ पर्यावरण और सतत विकास को बढ़ावा देने के प्रयासरत है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर गाजीपुर में स्वच्छ ऊर्जा आधारित आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ होगा। सामाजिक संस्थाओं की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रति आभार एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गई है कि उन्होंने जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को गम्भीता से उठाया है।

Leave a Comment