बकरीद शांति वातावरण में सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया

SHARE:

ब्यूरो चीफ पं० कृष्ण बिहारी त्रिवेदी की खास रिपोर्ट।

खबर है उत्तर प्रदेश के जनपदगाजीपुर से जहांआगामीत्यौहार(बकरीद) के दृष्टिगत शांति/सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराए जाने व जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था के दृष्टिगत 27. मई.2026 गुरुवार को गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा मय पुलिस फोर्स द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र मे शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों क्रमशः एम0ए0एच0 इंटर कॉलेज से होते हुए नखास, रजदेपुर, लाल- दरवाजा, चीतनाथ, मिश्र बाजार होते हुए कोतवाली तक फ्लैग मार्च/पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराते हुए आगामी त्यौहारो को सौहार्द /शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात मय पुलिस बल व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे

Leave a Comment