

फरिहा गांव में गंदगी का अंबार, बजबजाती नालियों से ग्रामीण परेशान
रिपोर्ट -अबुल कैश
आजमगढ़ रानी की सराय ब्लॉक के फरिहा गांव पश्चिम बस्ती में जगह-जगह कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियां स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं। साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। फरिहा गांव के मुख्य मार्ग से लेकर गांव की गलियों तक कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और टूटी नालियों से गंदा पानी बह रहा है।नालियों में उगी घास और जमा कचरा समस्या को और गंभीर बना रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और दुर्गंध के चलते जीना मुश्किल हो गया है।सुनील कुमार ग्रामीण ने कहा कि सफाई न होने से कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान चन्द्रभान ने कहा कि टूटी नालियों के कारण गंदा पानी रोड पर बहता है और मच्छरों की भरमार हो गई है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
कई बार एडीओ पंचायत और अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीण नीरज, चंदन, बृजेश ने कहा कि जिला पंचायत कोटा से नाले का निर्माण हुआ था लेकिन 1 वर्ष भी नहीं चला टूट गया भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा





