उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सौरभ सिंह ने बढ़ाया जिले का मान।

SHARE:

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सौरभ सिंह ने बढ़ाया जिले का मान।

(आजमगढ़) जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलारी गांव के मूल निवासी सौरभ सिंह ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनका चयन सहायक आयुक्त (राज्य कर विभाग) पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सौरभ सिंह चार भाई बहनों में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आजमगढ़ स्थित चिल्ड्रेन कॉलेज से सीबीएसई बोर्ड के माध्यम से हुई। इसके बाद उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वर्तमान में वर्ष 2021 से एटा स्थित एएसए इंटर कॉलेज में भूगोल प्रवक्ता के पद पर कार्यरत सौरभ ने नौकरी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम रहा कि उन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया। सौरभ के पिता तेज बहादुर सिंह सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों से जुड़े हुए हैं, जबकि माता गीता सिंह ने बेटे की सफलता का श्रेय उसके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच को दिया। सफलता की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने सौरभ सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का उत्साह बढ़ाएगी।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment