समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

SHARE:

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव रहे।
सांसद पदाधिकारियों को सन 2027 विधानसभा चुनाव जीतने के महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि स.पा. संविधान,लोकतंत्र कि हत्या, पिछड़ों, दलितों के आरक्षण की हो रही लूट, कमर तोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, किसनों के साथ हो रहे शोषण व दुनिया के पैमाने पर गिरती अर्थव्यवस्था, डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट, फेल विदेश नीति,अमेरिका के दबाव में ट्रेड डील जैसे मुद्दों ने देश को कमजोर कर दिया।
भा.ज.पा. कि मोदी सरकार व योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। पिछड़ों, दलितों का मुसलमान के फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। अब तक आंकड़ों के हिसाब से 98% पीडीए के लोगों का एनकाउंटर हुआ है धर्म,जाति के आधार पर प्रशासन व पुलिस कार्यवाही कर रही है। विकास अवरुद्ध हो गया है और झूठ पर झूठ बोलकर जनता को वर्गलाया जा रहा है वोटों की लूटकर सरकार बनाई जा रही है उत्तर प्रदेश सामंतवादियों की धरती हो गई है। यहां पीडीए कि विचारधारा मजबूत है जनता उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बदलकर अखिलेश यादव कि सरकार बनाएगी भाजपा के तिकड़म,जोर, जबरदस्ती का जवाब देने के लिए जनता तैयार है।
बैठक को विधायक- डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर ने संबोधित किया।
बैठक में पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव गुड्डू, जयराम सिंह पटेल, अजीत कुमारराव, डॉ. हरिराम सिंह यादव, हरिश्चंद्र यादव, शोभनाथ यादव, राम आसरे चौहान, वसीमुद्दीन शेख, वर्मन यादव, राज नारायन यादव, अशोक यादव, जगदीश यादव डॉ धनराज यादव, दुर्गेश यादव जोरार खान, संतोष कुमार गौतम, विनीत राय, बबीता चौहान,पप्पू कुमार यादव, सूरज राजभर, संतलाल विश्वकर्मा, प्रेमा यादव,विवेक सिंह, सुषमा चौहान, हंसराज यादव आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment