प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा में हुआ पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

SHARE:

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा में हुआ पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

 

संवाददाता ठेकमा नितिन सिंह

ठेकमा, आजमगढ़। विश्व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हनुमंत आभूषण निर्माता के प्रोपराइटर राजकुमार सेठ ने आम सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र प्रसाद एवं बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे

सभी ने पौधों की देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए संजीवनी हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध वायु प्रदान करने तथा जल संरक्षण में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है।थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने की अपील की।

राजकुमार सेठ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया् डॉ मधु नाथपजापति स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देवेश यादव।ए्आरओ प्रवेश कुमार यादव

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment