चार दिन पहले रतनपुरा से चुराई गई रिक्शा ट्राली मिली रसड़ा के ग्राम…. मुंडेरा में

SHARE:

चार दिन पहले रतनपुरा से चुराई गई रिक्शा ट्राली मिली रसड़ा के ग्राम…. मुंडेरा में …..

 

*अजय सीमेंट स्टोर रतनपुरा का फोन नंबर लिखा होने से चोरी गए रिक्शा ट्रॉली का चल सका पता*

 

 

 

 

 

 

 

*रतनपुरा …..मऊ….. उत्तर प्रदेश*

 

रतनपुरा प्रखंड के दतौड़ा ग्राम पंचायत निवासी *शिवचंद राजभर* की रिक्शा ट्राली उनके दरवाजे से 6 जून को चुरा ली गई। जिससे शिवचंद राजभर काफी परेशान थे। क्योंकि रिक्शा ट्राली चलाकर के ही वे अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। *पीड़ित शिवचंद राजभर* ने अपने रिक्शा ट्राली के चोरी होने की सूचना रतनपुरा पुलिस चौकी को लिखित रूप से दे दी थी।

 

बताया जाता है कि *शिवचंद राजभर के ठेले पर रतनपुरा पानी टंकी स्थित अजय सीमेंट स्टोर* के फर्म का रंग रोगन किया गया था। जिस पर उनके फर्म का नाम पता एवं मोबाइल नंबर रिक्शा ट्राली पर अंकित था। रिक्शा ट्राली की चोरी करने वाला इसी कंडीशन में रसड़ा कोतवाली थाना अंतर्गत मुंडेरा चट्टी पर किसी का सीमेंट लेने गया था। रतनपुरा के अजय सीमेंट भंडार का रिक्शा ट्राली पर पता देखकर के दुकानदार का माथा ठनक गया । उन्होंने *अजय सीमेंट स्टोर के प्रोपराइटर दिनेश यादव* से फोन करके रिक्शा ट्राली के बाबत जानकारी ली, तो *दिनेश यादव* ने उन्हें बताया कि रतनपुरा का एक रिक्शा ट्राली चोरी हो गई है। इसका खुलासा होते ही रिक्शा ट्राली चुराने वाला वहीं पर रिक्शा छोड़कर के भाग गया। दुकानदार की सूचना पर *शिवचंद राजभर* अपने रिक्शे को वहां से एक ई रिक्शा पर लाद करके रतनपुरा ले आए।

Leave a Comment