जनपद मऊ के मधुबन में शहीद ब्रिगेडियर उस्मान मार्ग बना तालाब 4 माह में ही नई सड़क गड्ढों में तब्दील

SHARE:

जनपद मऊ के मधुबन में शहीद ब्रिगेडियर उस्मान मार्ग बना तालाब 4 माह में ही नई सड़क गड्ढों में तब्दील

 

*गांव के नाले का गंदा पानी सड़क पर….किसानों के विरोध से रुका जलनिकास का काम…. ग्रामीणों में आक्रोश* ……

 

 

 

 

जनपद मऊ अंतर्गत मधुबन क्षेत्र के शहीद ब्रिगेडियर उस्मान मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। चक विलायत गांव के नाले का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे लगभग 4 माह पहले बनी हुईंनई सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो रही है। जलजमाव की समस्या को एक साल से अधिक हो गया, लेकिन समाधान नहीं निकला। बताते चलें कि यह 3 किमी लंबा मधुबन-दोहरीघाट मुख्य मार्ग को ब्रिगेडियर उस्मान के पैतृक गांव बीबीपुर से जोड़ता है। दर्जनों गांवों के लोग और स्कूली बच्चे रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं।

 

स्थानीय निवासी *पिंटू गुप्ता, उपेन्द्र यादव, दीपक जयसवाल, उमेश यादव, मनोज कुमार और सुहैल अहमद* का कहना है कि सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है। साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार चक विलायत में नाली तो बना दी गई, लेकिन जलनिकास का प्रबंध नहीं किया गया। नाली को मुख्य मार्ग पर लाकर छोड़ दिया गया। इससे पानी सड़क पर ही बहता है और नई बनी सड़क टूट रही है।

 

*”पूर्वी संसार”* से बातचीत में *ग्राम प्रधान सुनील मौर्य* ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए ह्यूम पाइप से नाले को पास के नहर में मिलाने का काम शुरू किया गया था, मगर जिन किसानों के खेत के सामने से पाइप जानी थी, उन्होंने विरोध कर काम रुकवा दिया। *प्रधान सुनील मौर्य* ने कहा कि उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान निकाला जाएगा। स्थानीय लोगों में *पंकज, मुन्ना, रमेश चन्द्र, महेश कुमार, तज्जू उस्मानी और राम बहादुर* ने चिंता जताई कि यदि बरसात से पहले जलनिकास की व्यवस्था नहीं हुई तो हालात और खराब हो जाएंगे। यह मार्ग तहसील क्षेत्र का महत्वपूर्ण बाईपास है। सालों बाद नई सड़क बनी थी, लेकिन जलभराव से लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Leave a Comment