शिविर का किया गया आयोजन। श्री गिरिजा शरण इण्टर कॉलेज में ईपीएफओ (EPFO) र्मचारियों को दी गई भविष्य निधि की जानकारी

SHARE:

शिविर का किया गया आयोजन।

श्री गिरिजा शरण इण्टर कॉलेज में ईपीएफओ (EPFO) र्मचारियों को दी गई भविष्य निधि की जानकारी

मुर्खा डोभी ​(जौनपुर) आज दिनांक 29 जून 2026 को भविष्य निधि कार्यालय वाराणसी के तत्वावधान में श्री गिरिजा शरण इण्टर कॉलेज, मुर्खा डोभी, जौनपुर के प्रांगण में एक विशेष ईपीएफओ (EPFO) जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को भविष्य निधि से जुड़ी योजनाओं, उनके लाभों और तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक करना था। ​शिविर में वाराणसी मुख्य कार्यालय से आए नोडल अधिकारी मनोज कुमार रजक और उनकी टीम के सदस्य नथुनी राम ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि भविष्य निधि केवल एक बचत योजना नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों के बुढ़ापे का एक मजबूत सहारा है। एक्टिवेशन, ऑनलाइन पीएफ निकासी, पासबुक देखने और ई-नॉमिनेशन जैसी डिजिटल सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि कर्मचारियों को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। ​इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन की ओर से सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री शैलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शंकाओं का समाधान किया। ​वरिष्ठ अध्यापक श्याम बिहारी शुक्ला, प्रेम बहादुर सिंह, राघवेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, ​दिनेश सिंह, राजेश्वर सिंह रामप्रसाद मिश्र, राजेश मौर्य, ​उमेश सिंह, सतीश चौधरी, ​शिविर के अंत में प्रधानाचार्य शैलेश कुमार सिंह ने भविष्य निधि कार्यालय वाराणसी से आई टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के शिविर कर्मचारियों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित और जागरूक बनाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। इस दौरान कॉलेज के अन्य शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment