कुशलगांव में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत

SHARE:

कुशलगांव में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के कुशलगांव आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य भानु गुप्ता, मंडल महामंत्री सिकरौर सुशील गुप्ता, मंडल मंत्री सिकरौर विनीत गौतम, शक्ति केंद्र संयोजक लाल धारी गौतम तथा (कुशलगांव के प्रधान) वा मुन्ना गुप्ता ने माल्यार्पण कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया।

कार्यकर्ताओं ने विनोद राय का जोरदार स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से भरपूर रहा।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment