

एक वृक्ष मां के नामअभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय बेला लालगंज आजमगढ़ में हुआ पौधारोपण।
लालगंज (आजमगढ़) सिधौना मेहनाजपुर थाना अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 जूलाई 2026 दिन रविवार को कंपोजिट विद्यालय बेला लालगंज आजमगढ़ में एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति डीएफओ राजेश कुमार दीक्षित व विशिष्ट अतिथि B E O रत्नशंकर पांडेय पल्हना तरवां लालगंज आजमगढ़ द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मनमोहक नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं जिसे सभी ने खूब सराहा। इसके बाद इस विशेष अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सेवानिवृत्त DFO राजेश कुमार दीक्षित ने एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत बच्चों को विशेष संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हर किसी को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीईओ रत्नशंकर पाण्डेय तरवा पल्हना लालगंज आजमगढ़ ने शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन पन्नालाल मौर्य द्वारा किया गया। पौधरोपण के इस पुनीत कार्य में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिनमें मुख्य रूप से कमलेश कुमार सत्येंद्र कुमार अजय प्रजापति, अरविन्द विश्वकर्मा, भानु प्रताप, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, रेनू सिंह, संदीप कुमार यादव शामिल रहे। इसके साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं स्वयंसेवक स्वयं सेविकाएं स्थानीय नागरिक और पत्रकार राम प्रसाद मिश्र व चन्दन कन्नौजिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया और रोपे गए पौधों की देखरेख करने का संकल्प लिया।





