हरिऔध कला केन्द्र में विशाल रोजगार मेले का आयोजन, 253 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

SHARE:

हरिऔध कला केन्द्र में विशाल रोजगार मेले का आयोजन, 253 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

आजमगढ़, 14 जुलाई 2026/

उत्तर प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में मंगलवार को हरिऔध कला केन्द्र, आजमगढ़ में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

रोजगार मेले में एयरटेल, वेलस्पन प्रा.लि., वर्धमान प्रा.लि., हीरो मोटर्स, फ्लिपकार्ट, मैक्सवेल हॉस्पिटल, रोहित हाइब्रिड प्रा.लि., मर्सी होम हेल्थकेयर सर्विसेज, नर्सिंग केयर-24, आईसेट, एडुवांटेज इंडिया प्रा.लि. सहित कुल 18 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 2,275 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।

 

रोजगार मेले में कुल 613 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 400 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया। विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया के उपरांत 253 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 40 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में जिला समन्वयक दीपक कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह, जिला उपाध्यक्ष (लालगंज) हरीश कुमार तिवारी, एम.आई.एस. मैनेजर मृत्युंजय पाण्डेय, डी.पी.एम. विनोद कुमार पाण्डेय, श्रीमती एकता सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागी कंपनियों एवं अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त करते हुए रोजगार मेले का समापन किया गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment