ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी की खास रिपोर्ट।
खबर है उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर जहां नगर क्षेत्र महुआ बागके श्री हंस योग आश्रम पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया इस अवसर पर मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरु सतपाल महाराज की शिष्य व आश्रम प्रभारी दयावती बहन के अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया सत्संग का आयोजन आश्रम प्रभारी महात्मा दयावती बहन की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम सतपाल महाराज के फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित सत्संग का आयोजन शुरू हुआ। सत्संग में ठाकुरदास तथा महात्मा दयावती बहन ने श्री रामचरितमानस श्रीमद् भगवत गीता सहित अनेक ग्रंथोके आधार परगुरु महिमा पर संगीत में प्रवचन किया इसके पूर्व उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा महात्मा द्वारा को माला पहनाया इसके बाद भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आश्रम की तरफ से भंडारे का भी आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर किशोर यादव, उमेश सिंह, डॉ0 शंभू नाथ, अमरनाथ, राजेंद्र यादव, गजाधर सिंह, शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, कुसुम लता, सावित्री, फूलमती देवी सहित अधिक संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आश्रम प्रभारी महात्मा दयावती बहन ने सभी उपस्थित लोगों को गुरु पूर्णिमा पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया।





