अपराध मुक्त समाज की दिशा में कड़े एवं प्रभावी कदम — जनता में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस पर विश्वास बनाए रखना।

SHARE:

अपराध मुक्त समाज की दिशा में कड़े एवं प्रभावी कदम — जनता में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस पर विश्वास बनाए रखना।

👉 *आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं अन्य आगामी त्योहारों तथा कानून-व्यवस्था* के दृष्टिगत *श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह* एवं *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा *अपराध समीक्षा गोष्ठी (क्राइम मीटिंग)* आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—

✅ लंबित विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

✅ अपराध एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करें।

✅ बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय बनाते हुए जनता से नियमित संवाद स्थापित करें।

✅ थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करें।

✅ आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें।

➡️ आज दिनांक *30.07.2026* को *पुलिस लाइन, आजमगढ़ स्थित सभागार* में *श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह* एवं *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* की अध्यक्षता में *अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग)* आयोजित की गई। बैठक में जनपद के *समस्त राजपत्रित अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों* के साथ *आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन सहित अन्य त्योहारों की तैयारियों, कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, ऑपरेशन दृष्टि, यूपी-112, ऑपरेशन कन्विक्शन, साइबर अपराध नियंत्रण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं* की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपराध समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदु:

🔹 हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार सहित गंभीर अपराधों की विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा।

🔹 थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं, वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा।

🔹 महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।

🔹 सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सुदृढ़ रखते हुए अफवाहों एवं भ्रामक खबरों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

🔹 आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रभावी गश्त, पैदल भ्रमण एवं पीस कमेटी बैठकों पर विशेष बल।

🔹 अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा, पशु तस्करी एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियानात्मक कार्रवाई के निर्देश।

🔹 जनसुनवाई एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment