पौराणिक नगरी महाहर धाम में श्री तेरहमुखी महाहर महादेव(मरदह )ज़ी का रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार कार्यक्रम पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

SHARE:

पौराणिक नगरी महाहर धाम में श्री तेरहमुखी महाहर महादेव(मरदह )ज़ी का रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार कार्यक्रम पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।

गाजीपुर। मरदह शारदा ज्योति समाज परिवार शहर गाजीपुर के तत्वावधान में विगत बीसवर्षो की भाँति इस इक्कीसवे वर्ष भी आज दिनांक 31जुलाई 2026दिन शुक्रवारको इस वर्ष भी पौराणिक नगरी महाहर धाम स्थित श्री तेरहमुखी शिवलिंग का रुद्राभिषेक, श्रृंगार एवं विशेष आरती का आयोजन सावन माह के दूसरे दिन पूर्ण हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ | इस कार्यक्रम का शुभारम्भ गणपति, गौरी एवं महादेव जी के वन्दना व दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ | तत्पश्चात महासरस्वती एवं आदिशक्ति चण्डी जी की स्तुति की गई। इस कार्यक्रम मे दीप प्रज्वलन संस्था के सचिव दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव जी ने किया | डॉक्टर अरविंद , डॉक्टर सुधिर एवं सुरेश चन्द्र पाण्डेय मंत्रोच्चार कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि परिवार के सभी लोगों द्वारा श्रीतेरहमुखी महाहर महादेव ज़ी का रुद्राभिषेक दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, आमरस, अनार, भाग, भस्म, अष्टगन्ध, चन्दन, फल रस,गन्ने का रस आदि से विधिवत किया गया। ततपश्चात मुख का सजावट शाम्भवी एवं अनुष्का राय , नेहा श्रीवास्तव ,सहयोगी सदस्यों के सहयोग से, मन्दिर की सजावट शिवमूरत (माली) ज़ी ने किया l इस कार्यक्रम कों सफल बनाने में श्री मती रागिनी श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, पारसनाथ , ज्योत्सना,बृजेश ,आशुतोष राय ,श्रेयांशी, विजय लक्ष्मी पूर्वनगर पंचायत अध्यक्ष, लाल जी गुप्ता जंगीपुर, डॉक्टर कौशल श्रीवास्तव, अवधेश, अर्चना श्रीवास्तव रीता,अंजू ,उर्मिला गुप्ता, रत्ना श्रीवास्तव ,सौरभ ,प्रियंका साहू, मगरी देवी , अनमोल ,रामशीष राजभर , शिवमूरत,आदि का सहयोग सराहनीय रहा l संस्था के सहसंयोजक ज्ञान प्रकाश ज़ी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी एवं निरन्तर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन करने/कराने पर बल दिया l इस अवसर पर संस्था के सयोजक / सचिव दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने परिवार समाज से कहा की ये तो महादेव की महान कृपा है जो वो अपना श्रृंगार हम सभी को माध्यम बनाकर करवा लेते है ज़ब की हम सभी जानते है की महादेव ज़ी कारुद्रभिषेकस्नान एवं श्रृंगार एक मात्र आत्मज्योति महाशक्ति सृष्टि माता ही कर करा सकती है l दूसरा कोई नहीl

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment