जंगीपुर विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन मजबूती पर जोर, ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ का दिया मंत्र।

SHARE:

जंगीपुर विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन मजबूती पर जोर, ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ का दिया मंत्र।

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।

गाजीपुर। 376 जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन श्री बलदेव श्रीधर महाविद्यालय, भवरहा पांडेपुर राधे में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष (जौनपुर) पुष्पराज सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय रहे।
सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हुए “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मूल मंत्र पर कार्य करने का संदेश दिया। सम्मेलन में सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह सूचना विशाल कुमार विशाल पासी जिला मंत्री पूर्वी सदर गाजीपुर ने दिया है ।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment