राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग में समाजसेवी श्रीयम दूबे बने राष्ट्रीय सहायक सचिव

SHARE:

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग में नई नियुक्ति
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग में समाजसेवी श्रीयम दूबे बने राष्ट्रीय सहायक सचिव
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की सांगठनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशिकांत राय के निर्देशानुसार समाजसेवी श्रीयम दूबे को राष्ट्रीय सहायक सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर आयोग की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. निशा सिंह ने समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य संगठन रूपी परिवार को और अधिक सशक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने नवनियुक्त राष्ट्रीय सहायक सचिव श्रीयम दूबे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment