कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक- 06.08.2026पुलिस अधीक्षक
चन्दौली द्वारा बैंक कर्मियों के साथ की गई बैठक, साइबर अपराध की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आकाश पटेल* द्वारा आज नवीन सभागार, चन्दौली में जनपद के बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में साइबर अपराध की रोकथाम, संदिग्ध बैंक खातों एवं लेन-देन की निगरानी तथा पुलिस एवं बैंक के मध्य त्वरित सूचना आदान-प्रदान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में साइबर अपराध से संबंधित मामलों में बैंकिंग विवरण एवं आवश्यक तकनीकी जानकारी समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने, संदिग्ध एवं Mule Accounts की पहचान एवं निगरानी करने, खातों का KYC अपडेट एवं सत्यापन सुनिश्चित करने तथा High Risk Customers एवं Dormant Accounts पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंभीर साइबर अपराध अथवा किसी भी असामान्य बैंकिंग गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं साइबर सेल को उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक बैंक में साइबर नोडल अधिकारी नामित कर पुलिस एवं बैंक के मध्य त्वरित सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साइबर फ्रॉड के मामलों में पीड़ित खाताधारक का KYC कर GRM Portal पर शिकायत दर्ज कराने तथा प्रकरणों में त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही बताया गया कि साइबर अपराध की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि को सुरक्षित कराने के लिए पुलिस, बैंकिंग संस्थानों एवं जनसेवा केन्द्र संचालकों के मध्य बेहतर समन्वय एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान अत्यंत आवश्यक है।
जनसेवा केंद्र (CSC) की स्थापना, नियमावली एवं मानकीकरण के संबंध में बैंक कर्मियों हेतु दिशा-निर्देश-
समस्त शाखा प्रबंधकों एवं बैंक कर्मियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने क्षेत्र में जनसेवा केंद्रों (CSC / BC Points) की स्थापना एवं उनके संचालन में नियमावली एवं मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, श्री अनन्त चन्द्रशेखर, प्रभारी साइबर सेल सहित संबंधित अधिकारी, बैंक अधिकारी/कर्मचारी एवं जनसेवा केन्द्र संचालक उपस्थित रहे।





