थाना अलीनगर व आरपीएफ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में अलग-अलग स्थान से अवैध अंग्रेजी शराब कुल 46.68 लीटर बरामद कर 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

SHARE:

थाना अलीनगर व आरपीएफ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में अलग-अलग स्थान से अवैध अंग्रेजी शराब कुल 46.68 लीटर बरामद कर 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

*चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगनराज सिंह के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम एवं आरपीएफ द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर-*
1- दिनांक 13.08.2026 को लोको कालोनी हनुमान मंदिर के पास से चेकिंग के दौरान 03 संदिग्ध व्यक्ति जिनकी पहचान 1. अंजय कुमार पुत्र धरीक्षण पासवान निवासी चिरौरा थाना नौबतपुर जिला पटना(बिहार) उम्र 23 वर्ष, 2. शुभम कुमार पुत्र अरुन सिंह निवासी वार्ड नं0 11 पटनवा कला थाना इन्द्रपुरी जिला रोहतास(बिहार) उम्र 26 वर्ष व 3. चन्दन कुमार पुत्र बलिराम राम निवासी वार्ड नं0 36 श्रीटोला थाना नवादा जिला भोजपुर(बिहार) उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई । जिनके कब्जें से 81- 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 10- रायल स्टेग अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 375 ML व 04 सिगनेचर अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML कुल मात्रा 21.33 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब किया गया बरामद। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 501/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

2- दिनांक 13.08.2026 को लोको कालोनी स्थित रेलवे ग्राउण्ड के पास से चेकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्ति जिनकी पहचान 1. हर्षित सेहरावत पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी वार्ड नं0 07 कोलीवारा थाना सोहना जिला गुड़गाँव (हरियाणा) उम्र करीब 25 वर्ष 2. सुनिल मीणा पुत्र भरतलाल मीणा निवासी मुगेना थाना इटावा जिला कोटा(राजस्थान) उम्र करीब 24 वर्ष के रुप में हुई। जिसके कब्जें से 22 BACARDI अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 375 ML, 04 सिगनेचर अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML, 09 सिमरन आफ अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML, 20 सिमरन टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 06 ब्लैन्डर प्राईड अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 375 ML व 04 ICONIQ WHITE अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 375 ML सहित कुल मात्रा 25.35 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब किया गया बरामद। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 503/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग शराब को आस-पास के शराब ठेको से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर इकट्ठा कर बिहार में शराब बन्दी के कारण ट्रेनो के माध्यम से बिहार में ले जाकर ऊँचे दामों पर बेचते है, जिससे हमे अच्छा मुनाफा होता है तथा प्राप्त आय से अपना-अपना शौक पूरा करते है तथा आज भी हम लोग शराब लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.हर्षित सेहरावत पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी वार्ड नं0 07 कोलीवारा थाना सोहना जिला गुड़गाँव (हरियाणा) उम्र करीब 25 वर्ष
2.सुनिल मीणा पुत्र भरतलाल मीणा निवासी मुगेना थाना इटावा जिला कोटा(राजस्थान) उम्र करीब 24 वर्ष
3.अंजय कुमार पुत्र धरीक्षण पासवान निवासी चिरौरा थाना नौबतपुर जिला पटना(बिहार) उम्र 23 वर्ष
4.शुभम कुमार पुत्र अरुन सिंह निवासी वार्ड नं0 11 पटनवा कला थाना इन्द्रपुरी जिला रोहतास(बिहार) उम्र 26 वर्ष
5.चन्दन कुमार पुत्र बलिराम राम निवासी वार्ड नं0 36 श्रीटोला थाना नवादा जिला भोजपुर(बिहार) उम्र 38 वर्ष

*पंजीकृत अभियोग –*
1.मु0अ0सं0 501/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना अलीनगर जनपद चन्दौली ।
2.मु0अ0सं0 503/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना अलीनगर जनपद चन्दौली ।

*बरामदगी का विवरण-*
1- 81- 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 10- रायल स्टेग अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 375 ML व 04 सिगनेचर अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML कुल मात्रा 21.33 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब ।
2- 22 BACARDI अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 375 ML, 04 सिगनेचर अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML, 09 सिमरन आफ अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML, 20 सिमरन टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 06 ब्लैन्डर प्राईड अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 375 ML व 04 ICONIQ WHITE अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 375 ML सहित कुल मात्रा 25.35 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब।

*गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
उ0नि0 अनिल कुमार पासवान थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
उ0नि0 योगेन्द्र नाथ यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
हे0का0 इन्द्रजीत यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
रि0म0का0 संध्या चौरसियाँ थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

*आरपीएफ टीम*
स0उ0नि0 जितेंद्र नाथ राय RPF/DDU
का0 धर्मेंद्र कुमार CPDS/DDU
का0 इन्द्र कुमार CPDS/DD U

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment