थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

SHARE:

थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

प्रार्थिनी सुनीता देवी पत्नी अच्छेलाल यादव ग्राम अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 26.06.2026 को कचरा फेकने के बात को लेकर विपक्षी 1- राजा यादव पुत्र दधिबल यादव 2- श्यामबदन पुत्र पाँचू यादव 3- सुर्यनाथ पुत्र स्व लक्ष्मी यादव 4- पंकज पुत्र सुर्यनाथ यादव 5- मनीष पुत्र राजा यादव निवासी ग्राम अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली द्वारा जान से मारने की नीयत से प्रार्थिनी के पति, देवर व बेटियों के साथ मारपीट, गाली गलौज, धमकी देने की घटना कारित की गयी, जिसमे अरविंद के सर में गम्भीर चोट आयी। 

प्रार्थिनी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 109/2026 धारा 109, 191(2),115(2), 352, 351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा थाना धानापुर के नेतृत्व में* थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 109/2026 धारा 109, 191(2),115(2), 352, 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त श्यामबदन पुत्र पांचू यादव निवासी ग्राम अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 49 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*पूछताछ विवरण-*

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 26.06.2026 को सुबह वह कचड़ा फेंकने की बात को लेकर मारपीट हो गई मारपीट के दौरान अरविन्द को काफी चोट लग गई। जिसके सम्बन्ध थाना धानापुर पर मुकदमा दर्ज होने की सूचना पर मै छिपकर रह रहा था आज पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*

1.श्यामबदन पुत्र पांचू यादव निवासी ग्राम अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 49 वर्ष

 

*आपराधिक इतिहास-*

1.मु.अ.सं. 109/2026 धारा धारा 109(1), 117(2), 191(2),115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना धानापुर जनपद चन्दौली

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1.प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा थाना धानापुर जनपद चन्दौली

2.उ0नि0 गेंदा सिंह थाना धानापुर जनपद चन्दौली

3.हे0का0 राजेश कुमार मौर्या थाना धानापुर जनपद चन्दौली

4.म0का0 श्वेता सिंह थाना धानापुर जनपद चन्दौली

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment